राजनीति

कांग्रेस दिल्ली में सड़क पर संसद लगाएगी:पूर्व स्पीकर मीरा कुमार अध्यक्षता करेंगी, खड़गे ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्ताव पेश करेंगे, राहुल गांधी देंगे भाषण

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कांग्रेस दिल्ली में सड़क पर संसद लगाएगी:पूर्व स्पीकर मीरा कुमार अध्यक्षता करेंगी, खड़गे ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्ताव पेश करेंगे, राहुल गांधी देंगे भाषण

INDIA ब्लॉक आज दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर मॉक संसद आयोजित करेंगे। इसमें राहुल गांधी समेत विपक्षी नेता मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पब्लिक महाभियोग कार्यक्रम चलाएंगे। इस कार्यक्रम में पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार अध्यक्षता करेंगी। खड़गे महाभियोग प्रस्ताव पेश करेंगे, जबकि राहुल गांधी प्रस्ताव पारित होने से पहले समापन भाषण देंगे।

सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। यह कार्यक्रम 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली विपक्ष की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली से पहले किया जा रहा है। विपक्ष SIR और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में CEC के इस्तीफे की मांग कर रहा है। पब्लिक महाभियोग में जनता या राजनीतिक दल किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ विरोध जताते हैं।

CTI ने रैली स्थगित करने सोनिया गांधी को लेटर लिखा चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से 1 नवंबर को प्रस्तावित कांग्रेस की मेगा रैली स्थगित करने की अपील की है। CTI ने इससे पहले तीन बार राहुल गांधी को लेटर लिखा था। CTI के मुताबिक, रैली से 20 बाजारों में 10,000-12,000 करोड़ रुपए के कारोबार पर असर पड़ सकता है।

साथ ही, भारी ट्रैफिक जाम की आशंका जताते हुए संगठन ने रैली को दिवाली के बाद कराने या बुराड़ी ग्राउंड में स्थानांतरित करने की मांग की है। INDIA ब्लॉक में शामिल हो सकती है CJP कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने इंडिया ब्लॉक की 1 नवंबर की रैली का समर्थन किया है। CJP नेता आशुतोष रांका ने कहा कि पार्टी समर्थक रामलीला मैदान में होने वाली रैली में शामिल हो सकते हैं।

CJP ने INDIA ब्लॉक में शामिल होने के संकेत भी दिए हैं। इस पर कार्यकर्ताओं से फीडबैक मांगा है। वहीं, राहुल गांधी ने 29 अक्टूबर को छात्र संगठनों से भी 1 नवंबर के दिल्ली चलो मार्च में आने की अपील की है। उन्होंने X पर वीडियो जारी कर कहा कि पुलिस-लाठीचार्ज की चिंता नहीं करें। घबराने की जरूरत नहीं है।

INDIA ब्लॉक और CJP दोनों ही SIR और वोटरों के नाम काटे जाने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। राहुल बोले- ये किसी राजनीतिक पार्टी का मार्च नहीं राहुल ने कहा कि यह किसी एक राजनीतिक पार्टी का मार्च नहीं, बल्कि भारत की आ

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।