'कांग्रेस के दिल में तब भी बाबर आज भी बाबर', सोनिया गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से बाबरी विध्वंस को लेकर दिए बयान पर बीजेपी ने निशाना साधा है.
इंटरव्यू में सोनिया गांधी ने 6 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद गिराए जाने की घटना का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि टीवी पर मस्जिद गिराए जाने की तस्वीरें देखकर वह रो पड़ी थीं.
बीजेपी प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि महात्मा गांधी के रामराज्य से कांग्रेस बाबर राज तक आ गई है.
उन्होंने कहा कि 1992 में दूरदर्शन लाइव प्रसारण नहीं करता था तो आपने (सोनिया) कब देखा.
सोनिया गांधी ने अपनी किताब बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव को लेकर द गार्डियन को दिए इंटरव्यू में ये बातें कही.
उन्होंने कहा कि उसी समय उन्हें एहसास हो गया था कि अब उन्हें उस धर्मनिरपेक्ष देश के लिए लंबी लड़ाई लड़नी होगी, जिसे महात्मा गांधी, नेहरू और उनके साथियों ने बनाने की कोशिश की थी.
इस पर बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस के दिल में तब भी बाबर था आज भी बाबर है.
कांग्रेस के दिल में तब भी बाबर आज भी बाबर: BJP
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, 'आप ये बताइए कि जो कुछ 90 में कश्मीर में हुआ उसके लिए आपके आंख में आंसू नहीं आए.
जिसे विवादित ढांचा कहा गया है, आज जब दिवाली के पूर्व संध्या पर जब अयोध्या में दीप जला रही है, कांग्रेस पार्टी के दिल में तब भी बाबर ही था आज भी बाबर ही है. 1992 में दूरदर्शन लाइव प्रसारण नहीं करता था.
उस जमाने में कितने बजे और कब उन्होंने देखा था.' उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी के दो चेहरे हैं. राजीव गांधी जी ने अयोध्या से अपने चुनावी अभियान की शुरूआत की थी.'
अखिलेश यादव पर सुधांशु त्रिवेदी का निशाना
बीजेपी सांसद ने कहा, 'सोनिया गांधी ये भी बताएं कि जन्मस्थान के लिए आंसू आए थे या मस्जिद के लिए आए थे,' समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 12 दिसंबर 2026 को अयोध्या में राम मंदिर का दर्शन
📡 स्रोत: ABP Live