'कांग्रेस का इतिहास दलित विरोधी', राहुल गांधी के आरोपों पर BJP का पलटवार

कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से दलित विरोधी होने के आरोपों पर बीजेपी ने पलटवार किया है. बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी और गुरू प्रकाश पासवान ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि कांग्रेस का इतिहास दलित विरोधी रहा है.
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने कहा, कांग्रेस और राहुल गांधी का दलित विरोधी चेहरा है. 'नामांकन दाखिल करते समय खरगे जी बाहर थे. क्या दलितों का स्थान अंदर नहीं है. नारायणस्वामी राहुल गांधी की चप्पल उठा रहे हैं. ये कैसी मानसिकता है. ये हमें बताने की जरूरत नहीं है.'
उन्होंने कहा, 'कांग्रेस को दलित समाज सिर्फ राजनीतिक रोटी सेकने के लिए याद आता है. राहुल गांधी पीसी करते हैं और देश तोड़ने वाली शक्ति के साथ खड़े होते हैं. खरगे जी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष तो बन जाते हैं, लेकिन उनको सीएम नहीं बनाया जाता है.'
प्रियंका गांधी और राहुल गांधी की फोटो दिखाते हुए पासवान ने साधा निशाना पासवान ने दो वीडियो को दिखाते हुए राहुल गांधी को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि वीडियो देखने के बाद आपको पता चल गया होगा, कि कैसे कांग्रेस पार्टी और उनके युवराज के एजेंडा का पर्दाफाश हुआ है.
वो लगातार कैसे समाज टूटे, समाज टूटने वाली शक्तियों का साथ देते हैं, और झूठ को आधार बनाकर एक नैरेटिव बनाने का प्रयास करते हैं. आज उसी झूठ का पर्दाफाश करने हम आए हैं.
Joint press conference by Shri @IGuruPrakash and Dr. @SudhanshuTrived at BJP headquarters in New Delhi. https://t.co/2GrZWkB4wn
BJP (@BJP4India) August 29, 2026 <script src="https://platform.x.com/widgets.js" async="" charset="utf-8"
📡 स्रोत: ABP Live