राजनीति

कांग्रेस की झूठी गंरटियों पर भाजपा का धरना सरकार पर वादाखिलाफी के लगाए आरोप

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कांग्रेस की झूठी गंरटियों पर भाजपा का धरना सरकार पर वादाखिलाफी के लगाए आरोप

अक्तूबर 14,सोलन (हिमाचल प्रदेश): कांग्रेस सरकार की चुनावी गारंटियों को लेकर सोलन में भाजपा ने धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर जनता से किए गए वादों को पूरा न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की गारंटियों के इंतजार में महिलाएं और बेरोजगार युवा बैठे हैं, जबकि प्रदेश में विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद ने कहा कि कांग्रेस सरकार को सत्ता में आए करीब चार वर्ष होने जा रहे हैं, लेकिन पार्टी के अनुसार चुनाव के दौरान दी गई गारंटियों को पूरा करने की दिशा में अपेक्षित कदम नहीं उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं प्रतिमाह 1500 रुपये मिलने की आस लगाए बैठी हैं, वहीं बेरोजगार युवा रोजगार के अवसरों की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

सूद ने आरोप लगाया कि प्रदेश का हर वर्ग कांग्रेस सरकार से अपने वादे पूरे होने की उम्मीद कर रहा है, लेकिन सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर रही है। उन्होंने कहा कि चुनावी वर्ष में कांग्रेस जनता को नए आश्वासन देकर लुभाने का प्रयास कर सकती है, लेकिन जनता को सरकार के कामकाज का हिसाब मांगना चाहिए।

बाईट: रश्मिधर सूद, प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।