राजनीति

कांग्रेस के लिए देश से ज्यादा वोट महत्वपूर्ण- अनुराग ठाकुर

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 20 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कांग्रेस के लिए देश से ज्यादा वोट महत्वपूर्ण- अनुराग ठाकुर

अगस्त 20, नई दिल्ली: भाजपा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने वंदे मातरम् के पूरे गीत को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस पर वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।

ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस का एक बार फिर वही चेहरा सामने आया है और उनके लिए देश से ज्यादा वोट महत्वपूर्ण हैं।अनुराग ठाकुर ने कहा कि वंदे मातरम् के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के अपमान की शुरुआत कांग्रेस के पुराने दौर से हुई थी।

भाजपा सांसद ने कांग्रेस से सवाल किया कि उसके नेताओं के पास वंदे मातरम् के पूरे संस्करण को गाने के लिए 3 मिनट 10 सेकंड का समय क्यों नहीं है। सत्ता के लिए देश के दो टुकड़े करने वाली कांग्रेस के आज के मंसूबे क्या हैं? फोटो- भाजपा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर (फाइल फोटो)

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।