कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने दिया राज्य निर्वाचन आयुक्त को ज्ञापन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जयपुर, 29 सितंबर। प्रदेश कांग्रेस की ओर से मंगलवार को निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के खिलाफ कथित पक्षपातपूर्ण कार्रवाई के मामलों की जांच को मांग को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह को ज्ञापन दिया गया। पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, विधायक अमीन कागजी, सांसद मुरारीलाल मीणा आदि कांग्रेस नेता शामिल रहे।
इसके बाद मीडिया से बातचीत में डोटासरा ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयुक्त को ज्ञापन देकर मामलों की निष्पक्षता से जांच की मांग की गई है, ताकि आगामी पंचायत चुनावों में ऐसी परिस्थितियों को सामना नहीं करना पड़े। इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न जिलों में केंद्रीय चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर जिला कांग्रेस कमेटियों की ओर से विरोध—प्रदर्शन भी किया गया।