कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा को नुकसान पहुंचाना चाहती है: भाजपा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 26, नई दिल्ली: भारत निर्वाचन आयोग की शनिवार को हुई अहम बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू तथा डॉ. विवेक जोशी मौजूद रहे।
बैठक के बाद SIR को लेकर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर बीजेपी ने कांग्रेस पर पलटवार किया। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने राजनीतिक हितों के लिए संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयुक्तों के बीच विचार-विमर्श और अलग-अलग राय लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा हैं।
वहीं, बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि केरल में कांग्रेस ने इसी SIR को सही माना, क्योंकि इससे उसे चुनाव में जीत मिली। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से सवाल किया कि उन्होंने झूठ क्यों बोला।
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि चुनाव आयोग ने SIR को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि जहां उसे चुनाव में जीत नहीं मिलती, वहां वह हंगामा खड़ा करता है।
बाइट: संबित पात्रा, प्रवक्ता, बीजेपीबाइट: रवि शंकर प्रसाद, सांसद, बीजेपीVideo Source: X(BJP)
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर भारत निर्वाचन आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के निर्णयों पर आधारित है, जिसमें प्रमुख चुनाव आयुक्तों ने महत्वपूर्ण फैसले लिए। इसके बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा को नुकसान पहुँचाने की कोशिश कर रही है। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि SIR चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और न्यायसंगतता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है, और राजनीतिक दलों के बीच इस पर विवाद राष्ट्रीय लोकतंत्र के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। आम जनता पर इसका असर चुनाव के प्रति विश्वास पर