कांग्रेस संविधान की उड़ा रही धज्जियां, पुत्र मोह में फंसे स्वास्थ्य मंत्री: भाजपा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 30, सोलन (हिमाचल प्रदेश): भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर भारत के संविधान की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाया है। भाजपा शहरी मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता ने सोलन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि कांग्रेस सरकार हर जगह संविधान की धज्जियां उड़ा रही है। इसके बारे प्रशासन को भी अवगत करवाया गया है लेकिन प्रशासन भी बाज नहीं आ रहा है और बिना कि संवैधानिक पद के स्वास्थ्य मंत्री के पुत्र द्वारा सरकारी बैठक में अधिकारियों पर रौब झाड़ा जा रहा है।
भाजपा शहरी मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता ने बताया कि बीते दिनों सोलन में हुई सरकारी बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री का पुत्र बिना किसी संवैधानिक पद के अधिकारियों पर रौब मारते हुए दिखाई दिया व ऐसा सिलसिला बीते दो वर्षों से चला आ रहा है। प्रशासन को इस बारे अवगत करवाया गया है लेकिन प्रशासन भी इस और ध्यान नहीं दे रहा है।
शैलेन्द्र गुप्ता ने बताया कि यदि वह आगे से किसी सरकारी कार्यक्रम मे उपस्थित हुए तो भाजपा उस कार्यक्रम व बैठक के बाहर धरना प्रर्दशन करेगी और बाबा भीम राम अंबेडकर के संविधान की धज्जियां नहीं उड़ने देगी।
बाइट: शैलेन्द्र गुप्ता, भाजपा शहरी मंडल अध्यक्ष, सोलन