राजनीति

कांग्रेस ने शिवपुरी में मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला फूंकाः मतदाता सूची में बदलाव के विरोध में कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली, देखें वीडियो

लेखक: Kuldeep Sharma अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कांग्रेस ने शिवपुरी में मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला फूंकाः मतदाता सूची में बदलाव के विरोध में कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली, देखें वीडियो

शिवपुरी में बुधवार को मतदाता सूची में बदलाव और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता माधव चौक पर एकत्र हुए और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। इसके बाद रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

पद के दुरुपयोग का लगाया आरोप

कांग्रेस ने ज्ञापन में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर पद के दुरुपयोग और चुनाव प्रक्रिया में पक्षपात का आरोप लगाया। पार्टी ने मतदाता सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया और SIR में पारदर्शिता की मांग की। कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए राष्ट्रपति से मामले में दखल देने की मांग की।

पांच प्रमुख मांगें रखीं

ज्ञापन में कांग्रेस ने मतदाता सूची में होने वाले हर बदलाव का डेटा सार्वजनिक करने, हटाए गए मतदाताओं को इसकी सूचना देने और उन्हें अपील का मौका देने की मांग की। इसके अलावा सभी राजनीतिक दलों को समय पर मतदाता सूची उपलब्ध कराने की मांग रखी गई।

कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया में गंभीर गड़बड़ियों की स्वतंत्र जांच कराने और चुनाव से जुड़े डेटा में पूरी पारदर्शिता रखने की मांग भी की।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

शिवपुरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची में बदलाव और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला फूंककर रैली निकाली। यह घटना चुनावी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और नागरिक भागीदारी के मुद्दे को उजागर करती है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि जनता चुनावी सुधारों पर कितनी संवेदनशील है और कैसे राजनीतिक दल अपनी शिकायतें सार्वजनिक रूप से व्यक्त करते हैं। यदि मतदाता सूची में बदलाव के खिलाफ शिकायतें अनसुलझी रहती हैं, तो इससे चुनावी विश्वास घट सकता है, मतदाता

K
Kuldeep Sharma

कुलदीप शर्मा पिछोर, शिवपुरी के वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो लंबे समय से जनसमस्याओं और सामाजिक मुद्दों को अपनी पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाते हैं। वे जमीनी स्तर की खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाते हैं