राज्य

कांके की बेकन फैक्ट्री के जीर्णोद्धार की कवायद तेज, कृषि मंत्री ने विशेषज्ञों संग की चर्चा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कांके की बेकन फैक्ट्री के जीर्णोद्धार की कवायद तेज, कृषि मंत्री ने विशेषज्ञों संग की चर्चा

रांची के कांके स्थित बेकन फैक्ट्री के जीर्णोद्धार को लेकर कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने विशेषज्ञों और इंजीनियरों संग चर्चा की और लंबित कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

Short Headline: कांके की बेकन फैक्ट्री के जीर्णोद्धार की कवायद तेज, कृषि मंत्री ने विशेषज्ञों संग की चर्चा

28 सितंबर, रांची: रांची के कांके स्थित बेकन फैक्ट्री के जीर्णोद्धार की कवायद एक बार फिर तेज हो गयी है। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने इस सिलसिले में हैदराबाद से आये विशेषज्ञों और इंजीनियरों की टीम के साथ विस्तृत चर्चा की। कृषि मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक क्लीयरेंस और लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि जल्द ही जमीनी स्तर पर काम दिखाई दे। श्रीमती तिर्की ने कहा कि यह सिर्फ फैक्ट्री नहीं, बल्कि झारखंड की ऐतिहासिक विरासत और किसान तथा पशु पालकों से जुड़ी महत्वपूर्ण संस्था है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।