कांकेर बस्तर ओलंपिक 2026,
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
यह अप्रूवल स्टोरी है
उत्तर बस्तर कांकेर में 'बस्तर ओलंपिक 2026' का भव्य शुभारंभ: ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला नया मंच
कांकेर : छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुसार ग्रामीण और आदिवासी अंचलों की खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें एक बेहतर मंच प्रदान करने के उद्देश्य से कांकेर जिले के सभी सातों ब्लॉक मुख्यालयों में 'बस्तर ओलंपिक 2026' का भव्य शुभारंभ किया गया है। दो दिवसीय इस खेल महाकुंभ को लेकर स्थानीय युवाओं और खिलाड़ियों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है।
जिला प्रशासन और जनपद पंचायत स्तर पर आयोजित इस दो दिवसीय स्पर्धा का आरंभ अंतागढ़, दुर्गूकोंदल, नरहरपुर, कोयलीबेड़ा, चारामा, भानुप्रतापपुर और कांकेर—इन सभी 7 विकास खंडों में एकसाथ किया गया।
अंतागढ़ में दिखा गजब का उत्साह इसी तारतम्य में विकासखंड अंतागढ़ के विभिन्न ग्राम पंचायतों और दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे युवा खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर और पूरे उत्साह के साथ सहभागिता दर्ज कराई। उद्घाटन समारोह के दौरान पारंपरिक लोक संस्कृति और खेल भावना का अनूठा संगम देखने को मिला।
कुल 11 पारंपरिक व आधुनिक खेलों का हो रहा आयोजन
बस्तर ओलंपिक 2026 के तहत ग्रामीण अंचलों की खेल विधाओं और खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए कुल 11 प्रमुख खेलों को शामिल किया गया है। इनमें मुख्य रूप से:
खो-खो कबड्डी बॉलीबाल फुटबॉल तीरंदाजी (आदिवासी अंचल की पारंपरिक कला)
इसके अलावा अन्य स्थानीय और पारंपरिक खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं, जिसमें बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ी अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं।
युवाओं में खेल भावना का विकास आयोजकों का मानना है कि इस प्रकार के आयोजनों से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी हुई खेल प्रतिभाएं सामने आएंगी, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आपसी भाईचारा और खेल भावना का भी विकास होगा। ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगामी जिला और संभाग स्तर की स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
बाइट RP गुप्ता नोडल अधिकारी बाइट लालिमा बाइट करिश्मा,
बाइट सानिया बाइट अंजली