व्यापार

कांकेर रावघाट से ट्रेन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 20 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कांकेर रावघाट से ट्रेन

यह अप्रूवल स्टोरी है

रावघाट क्षेत्र को मिली रेल सौगात: रायपुर के लिए ट्रेन सेवा शुरू, किराया मात्र 55 रुपये

एंकर

कांकेर :छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल के विकास में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। अंतागढ़ क्षेत्र स्थित रावघाट क्षेत्रवासियों को आखिरकार रेल सुविधा की सौगात मिल ही गई। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर इस बहुप्रतीक्षित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रावघाट रेलवे स्टेशन पर कांकेर सांसद भोजराज नाग ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

​इस ऐतिहासिक अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

​ट्रेन का समय और संचालन (टाइम टेबल) ​रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह ट्रेन सप्ताह में सोमवार से शनिवार तक नियमित रूप से संचालित होगी:

​आने का समय (रावघाट से रायपुर): ​सुबह 6:30 बजे: रावघाट से रवाना होगी।

​सुबह 8:00 बजे: अंतागढ़ पहुंचेगी।

​दोपहर 1:00 बजे: रायपुर पहुंचेगी।

​जाने का समय (रायपुर से रावघाट): ​दोपहर 1:20 बजे: रायपुर से पुनः रावघाट के लिए रवाना होगी।

​शाम 7:00 बजे: रावघाट वापस पहुंचेगी।

​किराया और क्षेत्रवासियों को लाभ ​इस ट्रेन का किराया बेहद किफायती रखा गया है, जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिली है। रावघाट से रायपुर तक का सफर मात्र 55 रुपये में तय किया जा सकेगा।

​कम किराए और बेहतर कनेक्टिविटी के कारण कांकेर जिले के रावघाट, अंतागढ़ के साथ-साथ पड़ोसी नारायणपुर जिले के लोगों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। उल्लेखनीय है कि रावघाट से नारायणपुर जिला मुख्यालय की दूरी मात्र 20 किलोमीटर है, जिससे नारायणपुर और कांकेर दोनों जिलों के आदिवासी बहुल अंचल के लोग अब बेहद कम खर्च और सुगमता के साथ राजधानी रायपुर तक आ-जा सकेंगे।

​इस रेल सेवा के शुरू होने से क्षेत्र में व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और आवागमन को एक नया विस्तार मिलने की उम्मीद है।

P 2C जयंत कुमार रंगारी, संवाददाता कांकेर

बाइट भोजराज नाग सांसद कांकेर बाइट राजुराम daaro

बाइट मधुबाला 1,2 बाइट सुजीत बाइट दंतेश्वरी

बाइट हर्षित, कर्मचारी सेल

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।