राज्य

कांकेर - सीमावर्ती क्षेत्र में सड़क हादसा ५ की मौत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कांकेर - सीमावर्ती क्षेत्र में सड़क हादसा ५ की मौत

मरकटोला घाट में भीषण सड़क हादसा, 5 युवकों की मौत*

कांकेर - कांकेर बालोद और धमतरी जिला के सीमा क्षेत्र तथा नेशनल हाईवे-30 स्थित मरकाटोला घाट में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां डीजे वाली पिकअप और ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई।

हादसे के वक्त पिकअप में 10 युवक सवार थे, जिनमें से 5 युवकों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बालोद जिले ASP चंद्रकांत गवर्ना ने की पुष्टि

नोट - घटना बालोद जिले के अंतर्गत हुआ है,नजदीकी हॉस्पिटल धमतरी है जहां घायलों को ले गए है,कांकेर जिला का सीमावर्ती क्षेत्र है मरकाटोला

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।