अपराध

कन्नौज जिले में बीती देररात हुई सड़क दुर्घटना में तीन छात्रों की मौके पर मृत्यु

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 25 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कन्नौज जिले में बीती देररात हुई सड़क दुर्घटना में तीन छात्रों की मौके पर मृत्यु

कन्नौज जिले की गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में बीती देररात नेशनल हाईवे के पूर्वी बाईपास पर डुडवाबुजुर्ग कट के पास एक रोडवेज बस ने बाइक सवार तीन छात्रों को कुचल दिया तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गाॅंव बैसनपुरवा के अनुराग और आशीष तथा तालग्राम थाना क्षेत्र के गाॅंव अमोलर के अमन एक ही बाइक पर सवार होकर गुरसहायगंज नगर में जन्माष्टमी की झांकियां देखने गए थे।

रात करीब 2 बजकर 30 मिनट पर तीनों दोस्त बैसनपुरवा गांव वापस जाने के लिए निकले। जैसे ही वे गुरसहायगंज में नेशनल हाईवे के पूर्वी बाईपास पर डुडवाबुजुर्ग कट के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। रात का सन्नाटा होने के कारण ड्राइवर तीनों को रौंदते हुए बस लेकर भाग गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बाइक सवारों की पहचान कर उनके परिजनों को जानकारी दी। तीनों गंभीर घायलों को गुरसहायगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहाॅं चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

कन्नौज जिले में एक सड़क दुर्घटना में तीन छात्रों की मौके पर मृत्यु हो गई। यह घटना एक रोडवेज बस द्वारा तीन बाइक सवार छात्रों को कुचलने के कारण हुई, जो नेशनल हाईवे के पूर्वी बाईपास पर हुई। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सड़क सुरक्षा के गंभीर मुद्दों को उजागर करती है और युवाओं के बीच दुर्घटनाओं के बढ़ते जोखिम को दर्शाती है। आम जनता पर इसका असर गहरा है: यह परिवारों को शोक में डुबो देती है, सड़क नियमों के पालन की आवश्यकता पर बल देती है और सरकार व समाज से सड़क सुरक्षा सुधार के लिए ठोस कदम उठाने की मा

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

किसी भी दुर्घटना से पहले सुरक्षित मार्ग चुनें, हेलमेट पहनें और गति सीमा का पालन करें। दुर्घटना के बाद शांत रहकर आपातकालीन सेवाओं को तुरंत सूचित करें। समाज में सहानुभूति और सहयोग की भावना विकसित करें ताकि ऐसे त्रासदी से बचा जा सके। पीड़ितों के परिवारों को गहरी संवेदना और समर्थन दें, और भविष्य में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास करें।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।