राज्य

कन्नौज में किसानों को सिखाई गई आधुनिक ग्राफ्टिंग तकनीक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कन्नौज में  किसानों को सिखाई गई आधुनिक ग्राफ्टिंग तकनीक

कन्नौज जिले में शनिवार को जनपद के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल्स, उर्मदा में सब्जियों में ग्राफ्टिंग तकनीक के व्यावहारिक उपयोग एवं आधुनिक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने किसानों को ग्राफ्टिंग तकनीक के महत्व, उसकी उपयोगिता तथा पौधों की देखभाल के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.

अनंत बहादुर एवं डॉ. अनीश कुमार सिंह ने किसानों को हाईटेक नर्सरी में व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से ग्राफ्टिंग की आधुनिक तकनीक से अवगत कराया। वैज्ञानिकों ने बैंगन, टमाटर एवं मिर्च जैसी प्रमुख सब्जियों में ग्राफ्टिंग की विभिन्न विधियों की जानकारी देते हुए बताया कि उचित तकनीक एवं वैज्ञानिक प्रबंधन अपनाकर फसलों की उत्पादकता और गुणवत्ता में सुधार किया जा सकता है।वैज्ञानिकों ने बताया कि ग्राफ्टिंग के दौरान कटाई के लिए प्रयुक्त औजारों की स्वच्छता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।

स्वच्छ एवं उपयुक्त उपकरणों का इस्तेमाल कर ग्राफ्टिंग की सफलता दर को 90 प्रतिशत से अधिक तक प्राप्त किया जा सकता है। इसके साथ ही ग्राफ्टिंग के बाद पौधों को उचित तापमान एवं आर्द्रता वाले वातावरण में रखना, निर्धारित अवधि तक नियंत्रित परिस्थितियों में उनकी देखभाल करना तथा धीरे-धीरे सामान्य वातावरण के अनुकूल बनाना आवश्यक है।

इन प्रक्रियाओं का सही ढंग से पालन करने पर पौधों के स्वस्थ विकास एवं बेहतर परिणाम प्राप्त करने में मदद मिलती है।इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी आशीष कटियार ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिक ग्राफ्टिंग तकनीक फसलों को मृदा जनित रोगों से बचाने तथा उत्पादन में वृद्धि करने में सहायक है।

उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाकर पारंपरिक खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ एवं उन्नत बनाने का आह्वान किया।प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीएसए के वैज्ञानिक डॉ. शंकर सिंह, ग्रीनलीफ कॉलेज के प्रबंधक प्रमोद कुमार, केंद्र प्रभारी नवीन कुमार सहित क्षेत्र के प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे।इस प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को आधुनिक सब्जी उत्पादन तकनीकों से जोड़कर उनकी उत्पादन क्षमता बढ़ाना, फसलों की गुणवत्ता में सुधार करना तथा वैज्ञानिक खेती के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

कन्नौज जिले में आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम किसानों को ग्राफ्टिंग तकनीक से परिचित कराने के लिए है, जिससे वे सब्जी उत्पादन में उन्नत पद्धतियाँ अपना सकें। यह विषय आधुनिक कृषि के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि ग्राफ्टिंग से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और उपज में सुधार होता है। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह किसानों को नई तकनीक सिखाकर उनकी आय बढ़ाने और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करती है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक होगा, क्योंकि बेहतर उपज से सब्जियों की उपलब्धता और कीमतें स्थिर रहे

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।