कन्नौज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कन्नौज में जिले में शनिवार को तहसील छिबरामऊ में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 240 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 20 प्रकरणों का मौके पर ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया गया। शेष 220 शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए जिलाधिकारी ने निर्धारित समयसीमा में प्रभावी एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।
चकमार्ग, विद्युत आपूर्ति, नाली-खड़ंजा, आवास सहित भूमि एवं अन्य स्थानीय समस्याओं के मामलों में अधिकारी आवश्यकता के अनुसार स्वयं मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करें तथा तथ्यों की जांच के उपरांत नियमानुसार निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन एवं निराश्रित महिला पेंशन जैसी योजनाओं में कोई भी पात्र लाभार्थी लाभ से वंचित न रहे। संबंधित अधिकारी पात्रता की जांच कर आवश्यक कार्यवाही समय से पूर्ण करें।जिलाधिकारी ने सभी जिला एवं तहसील स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रातः 10 बजे तक अपने कार्यालयों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर आमजन की समस्याएं सुनें तथा प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर निस्तारण किए जाने तथा निस्तारण की गुणवत्ता की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए।उन्होंने IGRS, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, जनता दर्शन एवं जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को भी प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि केवल कागजी निस्तारण के बजाय शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक समाधान सुनिश्चित किया जाए।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
कन्नौज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों की शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निवारण करना है। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में हुआ, जहाँ 240 शिकायतें सुनी गईं और 20 प्रकरणों पर मौके पर ही कार्यवाही की गई। इस पहल से प्रशासन की जवाबदेही और पारदर्शिता में वृद्धि होती है, जिससे नागरिकों का विश्वास बढ़ता है। जनता के लिए इसका मतलब है कि उनके मुद्दों पर तुरंत ध्यान दिया जाएगा, जिससे जीवन‑यापन की गुणवत्ता में सुधार और सरकारी सेवाओं में भरोसा बढ़ेगा।