देश

कन्नौज में उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं को मिलेगी गैस रिफिल सब्सिडी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कन्नौज में उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं को मिलेगी गैस रिफिल सब्सिडी

राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने कार्यक्रम का किया शुभारंभ, प्रदेश के 1.89 करोड़ परिवारों के खातों में भेजे गए 1500 करोड़ रुपयेकन्नौज में मंगलवार को दीपावली के अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत और जिलाधिकारी मौजूद रहे।इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोक भवन से बटन दबाकर प्रदेश के 1.89 करोड़ पात्र परिवारों के लिए 1500 करोड़ रुपये की सब्सिडी राशि भेजी।

इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कन्नौज में भी दिखाया गया।कार्यक्रम में राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने उज्ज्वला योजना की लाभार्थी रीता, सुमन, शीतला, मरजीना, पिंकी, जानवती, ममता, सीमा और अनीता समेत कई महिलाओं को गैस रिफिल सब्सिडी के प्रतीकात्मक चेक देकर सम्मानित किया।इस मौके पर राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत देने के लिए काम कर रही है।

उज्ज्वला योजना से महिलाओं को रसोई के धुएं से राहत मिली है। इससे उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा भी हो रही है।उन्होंने कहा कि दीपावली के अवसर पर गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी देना सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का हिस्सा है। इसका उद्देश्य गरीब परिवारों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराना और महंगाई के बोझ से राहत देना है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।