अपराध

कंटेनर ने टमाटर से लदे ट्रक को टक्कर मारी:12 टन टमाटर से लदा वाहन क्षतिग्रस्त, 3 लाख का नुकसान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कंटेनर ने टमाटर से लदे ट्रक को टक्कर मारी:12 टन टमाटर से लदा वाहन क्षतिग्रस्त, 3 लाख का नुकसान

नरसिंहपुर जिले में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात NH-44 पर एक सड़क हादसा हो गया। महर्षि स्कूल के पास हुए इस हादसे में एक कंटेनर ने टमाटर से लदे छह चक्का वाहन को टक्कर मार दी। इस घटना में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और लगभग 2.50 से 3 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश निवासी मोहम्मद अबसर बेंगलुरु से बहराइच जा रहे थे। उनका छह चक्का वाहन करीब 12 टन टमाटर से लदा हुआ था। रात लगभग 1:30 बजे पीछे से आ रहे कंटेनर क्रमांक UP 40 CT 7933 ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टमाटर से लदा वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

चालक मोहम्मद अबसर के मुताबिक, इस हादसे में उन्हें लगभग 2.50 से 3 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। हालांकि, इस दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई और कोई जनहानि नहीं हुई।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।