कानून से ऊपर कोई नहीं... राहुल गांधी के धरने के खिलाफ पुलिस कमिश्नर से शिकायत, FIR की मांग

Rahul Gandhi Protest DCP Office: अधिवक्ता संकेत गुप्ता ने दिल्ली पुलिस आयुक्त से शिकायत दर्ज कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनके सहयोगियों पर नई दिल्ली डीसीपी दफ्तर के बाहर बिना अनुमति अवैध प्रदर्शन करने का आरोप लगाया है.
शिकायत में आरोप लगाया गया कि इस जमावड़े से पुलिस अधिकारियों के काम, सुरक्षा व्यवस्था और आम नागरिकों को परेशानी हुई. अधिवक्ता ने कहा कि कानून के शासन में कोई भी नेता संविधान से ऊपर नहीं है. इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच कर तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए.
📡 स्रोत: News18 Hindi