कांवड़ यात्रा हमारी आस्था और सनातन संस्कृति का अभिन्न अंग : राज्य मंत्री श्री लोधी

राज्य मंत्री श्री लोधी ने इस अवसर पर कहा कि भगवान शिव की आराधना प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण की मूल प्रेरणा देती है। कांवड़ यात्रा हमारी आस्था और सनातन संस्कृति का अभिन्न अंग है, इसके माध्यम से शिव भक्ति के साथ प्रकृति की सेवा का संकल्प लिया गया है। यात्रा के दौरान मार्ग में विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त, यात्रा मार्ग को स्वच्छ बनाए रखने और आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए एक विशेष स्वच्छता टीम भी साथ में तैनात की गई है। निर्धारित मार्ग के अनुसार, पंचवटी भेड़ाघाट से प्रारंभ हुई यह यात्रा ग्राम मजीठा, पथरौल, पवई धाम और शहपुरा होते हुए प्रथम दिवस पाटन पहुंचेगी।
इसके बाद दूसरे दिन तेंदूखेड़ा, तीसरे दिन तेजगढ़ और चौथे दिन घांघरी होते हुए पांचवें दिन जबेरा विधानसभा क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल जागेश्वरनाथ धाम, बांदकपुर पहुंचेगी। बांदकपुर धाम में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के साथ ही इस पंचदिवसीय कांवड़ यात्रा का समापन होगा।