'कांवड़ियों से दिग्विजय सिंह माफी मांगें', बीजेपी नेताओं ने पूर्व CM को क्यों घेरा? जानें पूरा मामला

Digvijaya Singh: भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों के बीच दिग्विजय सिंह पहुंचे थे. उन्होंने युवाओं की मांग को बिल्कुल जायज बताया. इसके अलावा उन्होंने कहा कि यह युवाओं को कांवड़ यात्रा में ले जाना चाहते हैं, लेकिन सरकारी नौकरी नहीं देना चाहते हैं.
अब उनके इसी बयान के बाद मंत्री राकेश सिंह और बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई है.
📡 स्रोत: News18 Hindi MP