मनोरंजन

कन्या महाविद्यालय में दीक्षारंभ कार्यक्रम हुआ:कॉलेज में अनुशासन व उपलब्ध संसाधन के बारे में बताया गया

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कन्या महाविद्यालय में दीक्षारंभ कार्यक्रम हुआ:कॉलेज में अनुशासन व उपलब्ध संसाधन के बारे में बताया गया

भास्कर न्यूज | बालोद भक्त माता कर्मा शासकीय कन्या महाविद्यालय दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं ने राजगीत का सस्वर गायन किया। सहायक प्राध्यापक संतोष कुमार राना ने दीक्षारंभ के महत्व बताते हुए छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और सक्रियता के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। सहायक प्राध्यापक तरुण कुमार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्य एवं प्रावधान की जानकारी दी। सहायक प्राध्यापक धीवराज कुमार भोयर ने नई शिक्षा नीति की विशेषताओं के साथ महाविद्यालय की गतिविधियों, अनुशासन और उपलब्ध संसाधन के बारे में बताया। डॉ. अमित कुमार सिंह ने सेमेस्टर पद्धति के अंतर्गत संचालित विभिन्न कोर्स जैसे डीएससी, डीएसई, जीई, एईसी, वीएसी और एसईसी की जानकारी छात्राओं को दी। डॉ. दीपाली ने सतत आंतरिक मूल्यांकन एवं अंत: सेमेस्टर परीक्षा से जुड़े प्रावधान की जानकारी दी। प्राध्यापकों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी छात्राओं को दी। स्नातक प्रथम सेमेस्टर से संकायवार चयनित एनईपी एंबेसडरों का परिचय कराया गया और उन्हें अपने विचार रखने के लिए आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में सोमन लाल तारम, यशवंत कुमार देशमुख, धरमूराम राउत, राजेश कलिहारी, प्रीति ठाकुर सहित छात्राएं उपस्थित रहीं।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।