कन्या सुमंगला योजना से जालौन की बेटियों को मिला सहारा

जालौन में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत जिले की अब तक 22,960 बेटियां लाभ पा चुकी हैं। योजना में बेटियों को जन्म से लेकर पढ़ाई के अलग-अलग चरणों में आर्थिक मदद दी जाती है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि अब तक लाभार्थी बेटियों को 620 लाख 69 हजार रुपये की सहायता दी जा चुकी है।
योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर स्नातक या कम से कम दो साल के डिप्लोमा में प्रवेश तक कुल 25 हजार रुपये तक की आर्थिक मदद मिलती है। योजना का उद्देश्य बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। पात्र परिवार ऑनलाइन आवेदन और जांच की प्रक्रिया के जरिए योजना का लाभ ले सकते हैं।
सरकार का उद्देश्य है कि पैसों की कमी के कारण किसी बेटी की पढ़ाई और विकास न रुके।