राज्य

कपास की बुवाई 108 लाख हेक्टेयर के पार, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 27 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कपास की बुवाई 108 लाख हेक्टेयर के पार, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा

अगस्त 27, नई दिल्ली: खरीफ सीजन की बुवाई अब लगभग पूरी होने वाली है और कपास की खेती का कुल रकबा पिछले साल के आसपास ही बना हुआ है। 21 अगस्त तक देश में कपास की बुवाई 108.45 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है। पिछले साल इसी समय यह आंकड़ा 108.73 लाख हेक्टेयर था। यानी इस बार रकबे में मामूली कमी आई है।

हालांकि, अलग-अलग राज्यों की तस्वीर अलग है. महाराष्ट्र और राजस्थान में कपास का रकबा घटा है, लेकिन तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश में क्षेत्र बढ़ने से इसकी भरपाई हो गई है।

अब किसानों के लिए सितंबर की बारिश काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि आने वाले दिनों का मौसम फसल की पैदावार तय करने में बड़ी भूमिका निभाएगा। महाराष्ट्र देश में सबसे ज्यादा कपास उगाने वाला राज्य है, यहां 21 अगस्त तक कपास की बुवाई 38.22 लाख हेक्टेयर में हुई है।

पिछले साल इसी समय यह क्षेत्र 38.37 लाख हेक्टेयर था, यानी यहां मामूली गिरावट आई है। राजस्थान में रकबे में ज्यादा कमी देखने को मिली है। इस बार राज्य में 5.38 लाख हेक्टेयर में कपास की बुवाई हुई है, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 6.44 लाख हेक्टेयर था, यानी करीब 6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। फोटो- प्रतीकात्मक तस्वीर

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।