देश

कपिल सिब्बल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, SIR समेत कई मुद्दों पर सरकार से पूछे सवाल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कपिल सिब्बल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, SIR समेत कई मुद्दों पर सरकार से पूछे सवाल

राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने एसआईआर के मुद्दे पर बयान दिया.

उन्होंने कहा कि जब एसआईआर की शुरुआत हुई तो हमने विरोध किया था. सरकार की साझेदारी इलेक्शन कमीशन के साथ है. सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग पर विश्वास रखा. ट्रिब्यूनल बना दिया.

इसके अलावा उन्होंने कहा, 'अभी एक आरटीआई के जरिए पूछा गया है, जिसमें बताया गया कि अबतक 82,782 का फैसला हो गया है. मतलब सिर्फ 2 प्रतिशत का ही फैसला हुआ है. ऐसे में पता नहीं कि पूरा होने में कितने साल लगेंगे. जो फैसले हुए उनमें 75 हजार से ज्यादा नाम गलत काटे गए हैं. जहां टीएमसी के स्ट्रांग होल्ड थे, वहां से नाम काटे गए.'

सिब्बल ने कहा, 'हम अमित शाह से पूछ रहे हैं ,कि जंतर मंतर पर जो गोली चली, वो आदेश किसने दिया.

ऐसे ही हम चुनाव आयोग से पूछ रहे हैं, जो नाम काटने का आदेश आया, वो किसने दिया. पूर्व डिप्लोमेट कह रहे हैं, मैं नागरिक नहीं हूं क्या? कई और अधिकारी भी यही पूछ रहे हैं.' देश की जनता को इसपर अभियान चलाना चाहिए: कपिल सिब्बल सिब्बल ने कहा, 'देश की जनता को इस पर अभियान चलाना चाहिए.

कॉकरोच जनता पार्टी करेगी या नहीं मुझे नहीं पता लेकिन जनता को चलाना चाहिए. दूसरा मुद्दा सुप्रीम कोर्ट के एक जज ने राजस्थान के एक्टिंग चीफ जस्टिस के खिलाफ आरोप लगाये है. रोस्टर ड्यूटी को लेकर. चीफ जस्टिस को इसकी शिकायत भी की है.'

उन्होंने कहा, 'तीसरी बात आपको पता है राजस्थान में स्कूलों की किस तरह के हालत हैं. 611 स्कूलों की अपनी कोई बिल्डिंग नहीं है. 2 हजार स्कूलों में टॉयलेट्स नहीं है.

अभी तो यूपी के आदेश हुआ है कि कोई मुआयना करने जाएगा तो उस पर केस हो जाएगा. राजस्थान में पथराव हो गया. यही सब करना है तो विकसित भारत की क्या बात करना. उनको पता है, उनको तो देखना नहीं है.'</

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।