करैरा पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 60 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार।
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
शिवपुरी करैरा मे अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत करैरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 60 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है जब्त शराब की अनुमानित कीमत 12 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, थाना करैरा पुलिस को 12 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आनंद सागर रोड की ओर एक व्यक्ति दो बड़ी कैनों में कच्ची शराब लेकर बिक्री के लिए खड़ा है सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा, जिसे पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजू जाटव पुत्र नाथूराम जाटव, उम्र 26 वर्ष, निवासी हरदोल मंदिर के पास करैरा, जिला शिवपुरी बताया तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दो प्लास्टिक की कैन बरामद हुईं, जिनमें करीब 30-30 लीटर, कुल 60 लीटर कच्ची शराब भरी हुई थी।
पुलिस ने शराब को विधिवत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया मामले में अपराध क्रमांक 634/26, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति और एसडीओपी आनंद राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी करैरा निरीक्षक विनोद सिंह छावई एवं पुलिस टीम द्वारा की गई।
बरामदगी:
60 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब
अनुमानित कीमत ₹12,000
सराहनीय भूमिका: थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद छावई, उपनिरीक्षक तेजसिंह गोड़, आरक्षक हरेंद्र गुर्जर, आरक्षक 895 राधेश्याम एवं आरक्षक 965 सुरेंद्र रावत।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
करैरा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत एक युवक को 60 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। यह विषय अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन और वितरण से संबंधित है, जो सार्वजनिक स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करता है। इस खबर का महत्व इस बात में है कि यह दिखाता है कि स्थानीय पुलिस ने मुखबिर की मदद से समय रहते कार्रवाई की, जिससे बड़े पैमाने पर अवैध शराब की बिक्री रोकी गई। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक है क्योंकि इससे शराब से जुड़ी दुर्घटनाएँ और अपराध कम होंगे, और समाज में शुद्धता एवं कानू