मनोरंजन

'करण अर्जुन' के गाने पर जमकर ममता कुलकर्णी थिरकीं, वीडियो वायरल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'करण अर्जुन' के गाने पर जमकर ममता कुलकर्णी थिरकीं, वीडियो वायरल

1990 के दशक की बेहतरीन अदाकारा ममता कुलकर्णी किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं. उन्होंने शोबिज छोड़ दिया है और अब वो साध्वी बन चुकी हैं.

उनका कहना है कि उन्होंने 24 साल तक तपस्या की है और फिर वो साध्वी बनकर इंडिया लौटी हैं.

ऐसे में शोबिज छोड़ चुकीं एक्ट्रेस का एक बार फिर से पुराना अंदाज देखने के लिए मिला है, जो कभी 90 के दशक में स्क्रीन और इवेंट में देखने के लिए मिलता था.

दरअसल, ममता कुलकर्णी शुक्रवार 25 सितंबर को पिंक सिटी जयपुर में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में पहुंचीं.

ये स्टूडेंट्स का कार्यक्रम था, जिसमें एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म 'करण अर्जुन', 'सबसे बड़ा खिलाड़ी' से लेकर 'घातक' तक के गानों पर जमकर थिरकीं. इस इवेंट से उनका डांस वीडियो और फोटो भी सामने आई है.

इस दौरान एक्ट्रेस का लुक भी अलग ही देखने के लिए मिला.

जहां शोबिज छोड़ने के बाद उन्हें हमेशा भगवा चोला में साध्वी बने देखा जाता था वहीं, अब उनका ग्लैमरस अंदाज देखने के लिए मिला. अपने इस लुक और स्टेज परफॉर्मेंस से ममता ने सभी को हैरान कर दिया है.

यह भी पढ़ें: 'बिग बॉस 20' में हाई वोल्टेज ड्रामा, पापा मनोज तिवारी के तलाक से टूटीं रीति, काजी ने फाड़ी शर्ट

ममता कुलकर्णी ने स्टूडेंट्स को दी सलाह

ममता कुलकर्णी ने राजस्थान फिल्म फेस्टिवल में बतौर चीफ गेस्ट शिरकत की थी.

इस दौरान स्टूडेंट्स को कामयाबी के टिप्स भी दिए.

उन्होंने कहा कि जब जो काम पसंद आए उसे कर लेना चाहिए, बेवजह वक्त का इंतजार नहीं करना चाहिए.

उन्होंने स्टूडेंट्स को परफेक्शन की सलाह दी और कहा कि जो भी काम किया जाए, वह पूरे मन से किया जाए.

<blockquote class="instagram-media" style="background: #FFF; border: 0; border-radius: 3px; box-shadow: 0 0 1px 0 rgba(0,0,0,0.5),0 1px 10px 0 rgba(0,0,0,0.15); margin: 1px; max-width: 540px; min-width:

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।