कराते प्रतियोगिता में मान्यता कुशवाह ने जीते दो स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय स्तर पर चयन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कराते प्रतियोगिता में मान्यता कुशवाह ने जीते दो स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय स्तर पर चयनभोपाल। 17वीं मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय डब्ल्यूएफएसकेओ कराते प्रतियोगिता में कोलार स्थित सौम्या एवर ग्रीन परिसर की मान्यता कुशवाह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। मान्यता ने काता और कुमिते, दोनों स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया। इस उपलब्धि के साथ उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
मान्यता ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के दम पर यह सफलता हासिल की। उनकी इस उपलब्धि से सौम्या एवर ग्रीन परिसर में खुशी का माहौल है। परिसर के निवासियों ने मान्यता को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
मान्यता की सफलता ने परिसर के अन्य खिलाड़ियों को भी खेलों में आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित किया है।