करियर के बुरे दौर में अंबानी परिवार ने दिया रणवीर सिंह का साथ, 'धुरंधर' के लिए जताया आभार

रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' उनके करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई है. इस फिल्म की जबरदस्त सफलता ने रणवीर सिंह के लड़खड़ाते करियर को एक बार फिर रफ्तार दे दी. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े.
वहीं, हाल ही में रणवीर सिंह ने एक डॉक्यूमेंट्री में फिल्म को सपोर्ट करने के लिए अंबानी परिवार का आभार जताया है. 'धुरंधर' को बनाना आसान नहीं था रणवीर सिंह ने कहा कि जब उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लगातार फ्लॉप हो रही थीं, उस वक्त जियो स्टूडियोज के जरिए अंबानी परिवार ने उन पर भरोसा जताया.
रणवीर सिंह हाल ही में रिलायंस की एक डॉक्यूमेंट्री में नजर आए. इस दौरान उन्होंने 'धुरंधर' को बनाने के दौरान आई चुनौतियों और फिल्म को लेकर अंबानी परिवार के भरोसे के बारे में बात की. रणवीर ने कहा, 'धुरंधर को बनाना आसान नहीं था, इसे माउंट करना आसान नहीं था और न ही इसे एग्जीक्यूट करना आसान था. कई सारी चुनौतियां थीं.
इसके बावजूद अंबानी परिवार ने पूरे विश्वास के साथ फिल्म को सपोर्ट किया, ये जानते हुए कि अगर यह दांव सही बैठा तो हम एक नया इतिहास रचेंगे.' मुश्किल दौर में मिला पूरा सपोर्ट रणवीर ने आगे कहा कि उन्हें अंबानी परिवार की तरफ से लगातार प्यार और सपोर्ट मिला.
उन्होंने अपने करियर के उस दौर को भी याद किया जब उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पा रही थीं. एक्टर ने कहा, 'मुझे खूब प्यार और सपोर्ट दिया गया. यहां तक कि उस समय भी जब मेरी फिल्में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही थीं.
करियर में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन उस तरह का सपोर्ट मिलना मेरे लिए बहुत मायने रखता है. ये किसी आशीर्वाद से कम नहीं है.' </p
📡 स्रोत: ABP Live Film