राजनीति

कर्नाटक में 198 मुस्लिम वोटर्स का नाम हटाने की साजिश का आरोप, BJP नेता पर FIR दर्ज

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कर्नाटक में 198 मुस्लिम वोटर्स का नाम हटाने की साजिश का आरोप, BJP नेता पर FIR दर्ज

कर्नाटक में SIR को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है.

राज्य के अलग-अलग हिस्सों में Form-7 के जरिए वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप लगे हैं. इन मामलों में बेलगावी, मैसूरु और बीदर समेत कई जगहों पर FIR दर्ज की गई हैं. पुलिस अब शिकायतों में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है.

बेलगावी में बीजेपी नेता रवि बी. पाटिल और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि SIR के दौरान Form-7 के जरिए 198 मुस्लिम वोटरों के नाम वोटर लिस्ट से हटाने की कोशिश की गई.

पुलिस के मुताबिक, यह मामला बेलगावी मार्केट पुलिस स्टेशन में 30 सितंबर को दर्ज हुआ.

शिकायतकर्ता मीरासब सनादी बेलगावी नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 में बीजेपी के बूथ लेवल एजेंट हैं.

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 22 सितंबर को BLO की मदद के दौरान रवि पाटिल, शंकर बीरप्पा नाइक और प्रशांत दीपक मुंडिनमनी समेत कुछ लोग वहां पहुंचे.

आरोप है कि इन लोगों ने मुस्लिम वोटरों को निशाना बनाते हुए Form-7 आवेदन जमा करने की कोशिश की.

बीदर में 3,244 वोटरों का मामला

बीदर जिले के भालकी में भी Form-7 से जुड़ी शिकायत सामने आई है. 40 वर्षीय कारोबारी और वोटर मोहम्मद अतीक अहमद ने शिकायत में आरोप लगाया कि SIR के दौरान उन्हें और 3,244 अन्य वोटरों को गलत तरीके से दूसरी जगह रहने वाला या अनुपस्थित बताया गया.

इस शिकायत के बाद 1 अक्टूबर को 32 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किए जाने की जानकारी सामने आई है.

मामले में कथित तौर पर वोटरों के नाम हटाने के लिए Form-7 का इस्तेमाल किए जाने की जांच की जा रही है.

मैसूरु में परिवार के नाम हटाने का आरोप

मैसूरु में सामाजिक कार्यकर्ता सैयद हसरत उल्ला ने शिकायत दर्ज कराई.

उनका आरोप है कि उनके, उनके परिवार के सदस्यों और मुस्लिम समुदाय के कुछ अन्य लोगों के नाम हटाने के लिए Form-7 आवेदन जमा किए गए.

शिकायत में कहा गया कि इन आवेदनों में यह बताया गया था कि संबंधित लोग अपने पते पर नहीं रह रहे हैं, जबकि शिकायतकर्ता के मुताबिक वे कई वर्षों से वहीं रह र

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।