कर्नाटक में BJP 1 से 10 सितंबर तक निकालेगी पदयात्रा

अगस्त 25, नई दिल्ली: कर्नाटक में भाजपा 1 से 10 सितंबर तक रायचूर से बल्लारी तक 10 दिवसीय पदयात्रा निकालेगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने बताया कि इस पदयात्रा के जरिए राज्य की कांग्रेस सरकार की विफलताओं को उजागर किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल में भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे बी. नागेंद्र को शामिल किए जाने के मुद्दे के अलावा किसानों की समस्याओं, बेरोजगारी, आरक्षण से जुड़े विषयों और भर्ती में भ्रष्टाचार के आरोपों को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा।
विजयेंद्र ने बताया कि करीब 200 किलोमीटर लंबी यह पदयात्रा 1 सितंबर को रायचूर से शुरू होगी, जिसे केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। पदयात्रा का समापन 10 सितंबर को बल्लारी में होगा। फोटो- प्रतीकात्मक तस्वीर