कर्नाटक BJP के 'दिमागी नक्सल' पोस्ट पर भड़की CJP, बोली- 'यह नरसंहार...'

कॉकरोच जनता पार्टी ने सोशल मीडिया पर कर्नाटक बीजेपी के एक पोस्ट पर आलोचना की है. इस पोस्ट में सीजेपी को दिमागी नक्सल कहकर निशाना पर लिया गया था. सीजेपी ने आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता धारी पार्टी ने उन लोगों के खिलाफ हिंसा वाली तस्वीरों का इस्तेमाल किया है, जिन्हें नक्सली करार दिया गया है.
साथ ही पार्टी ने चेतावनी दी है कि यह पोस्ट बड़े पैमान पर नरसंहार का खुला आह्वान है. सीजेपी ने कहा, क्या हम सच में सत्ताधारी पार्टी को खुलेआम बड़े पैमाने पर नरसंहार का आह्वान करते हुए देख रहे हैं? हम इसे पूरी तरह नजरंदाज नहीं कर सकते. कर्नाटक बीजेपी के पोस्ट पर भड़की सीजेपी
सीजेपी ने कर्नाटक बीजेपी की तरफ से केजीएफ चैप्टर 2 के एक सीन वाले मीम का इस्तेमाल करते हुए आलोचना की है. इस सीन में मुख्य किरदार और उसके साथ पहाड़ से अपने दुश्मनों पर गोलीबारी करते हैं.
बीजेपी ने इस सीन का इस्तेमाल शूटरों को अपनी अलग अलग राज्य इकाइयों के तौर पर दिखाने के लिए किया. जबकि दुश्मनों को दिमागी नक्सल बताया है. बीजेपी कर्नाटक की तरफ से एक पोस्ट किया है, इसमें लिखा है, कोई सुस्ती नहीं. पूरी ताकत से दिमागी नक्सलियों का मुकाबला.
Are we really witnessing a ruling party openly calling for mass genocide? We cannot simply brush this off. https://t.co/5Kw45ozuhq
Cockroach Janta Party - CJP (@Cockroachisback) August 29, 2026 सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास बोले- वे अपना होश खो बैठे
सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने लिखा, सत्ताधारी पार्टी खुलेआम देश के युवाओं को गोली मारकर हत्या करने की धमकी दे रही है. सरासर बुराई. लगता है वे अपना होश खो बैठे हैं. <p style="text-
📡 स्रोत: ABP Live