राज्य

कर्नाटक में घायल तेंदुए का रेस्क्यू टीम पर हमला, VIDEO:कर्मचारी को जमीन पर पटककर पंजे मारे; कार की टक्कर से घायल हुआ था

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 9 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कर्नाटक में घायल तेंदुए का रेस्क्यू टीम पर हमला, VIDEO:कर्मचारी को जमीन पर पटककर पंजे मारे; कार की टक्कर से घायल हुआ था

कर्नाटक के दावणगेरे जिले में एक घायल तेंदुए ने रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान वन विभाग के कर्मचारी पर हमला कर दिया। तेंदुआ हाईवे पर एक कार की टक्कर के बाद घायल हो गया था। वन विभाग की टीम जब उसका रेस्क्यू करने की कोशिश कर रही थी, तभी उसने एक अधिकारी पर हमला कर दिया। तेंदुए ने अधिकारी को जमीन पर गिरा दिया और पंजों से हमला कर दिया। घटना का वीडियो मंगलवार को सामने आया है। पूरी घटना 3 फोटो में देखें…

1.

हाईवे पर घायल मिला तेंदुआ वन विभाग को सूचना मिली कि एक कार की टक्कर से तेंदुआ हाईवे पर घायल पड़ा है। टीम पशु चिकित्सक के साथ मौके पर पहुंची और उसे रेस्क्यू करने की तैयारी शुरू की। डॉक्टर तेंदुए को बेहोश करने के लिए दवा दे रहे थे। 2.

भीड़ के शोर आक्रामक होकर कर्मचारी पर हमला शुरुआत में तेंदुआ शांत था, लेकिन वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग शोर करते हुए फोटो और वीडियो बनाने लगे। वन विभाग के मुताबिक, इसी हलचल से तेंदुआ अचानक आक्रामक हो गया। दवा का असर पूरी तरह होने से पहले तेंदुआ एक कर्मचारी पर झपट पड़ा और उसे जमीन पर गिरा दिया। 3.

साथी कर्मचारियों ने तेंदुए को भगाया हमले के बाद साथी कर्मचारियों ने डंडे की मदद से तेंदुए को दूर किया। हमले में कर्मचारी के हाथ और पैर पर खरोंच आई, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत स्थिर है। तेंदुआ भी रेस्क्यू सेंटर भेजा गया बाद में टीम ने तेंदुए को सुरक्षित पकड़ लिया और इलाज के बाद रेस्क्यू सेंटर भेज दिया।

उसकी हालत भी स्थिर बताई गई है। वन विभाग ने कहा कि घायल जंगली जानवर के पास भीड़ और शोर से बचना चाहिए, ताकि रेस्क्यू टीम सुरक्षित तरीके से काम कर सके। ----------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… ब्रिज पर रील बनाते 40 फीट नीचे गिरा युवक:ऑटो रिक्शा पर गिरने से बची जान, गुजरात के सूरत की घटना गुजरात के सूरत शहर में रील बनाने के चक्कर में एक युवक 40 फीट ऊंचे ओवरब्रिज से नीचे गिर गया।

खुशकिस्मती से वह एक ऑटो रिक्शा के शेड पर गिरा था, जिससे उसकी जान बच गई। मामला सोमवार का है, जिसका सीसीटीवी फुटेज आज सामने आया है। पूरी खबर पढ़ें…

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

कर्नाटक के दावणगेरे जिले में एक घायल तेंदुआ, जो हाईवे पर कार के टक्कर से घायल हुआ था, रेस्क्यू टीम पर हमला कर गया। यह घटना वन विभाग के कर्मचारियों के लिए खतरनाक स्थिति को उजागर करती है, जहाँ जंगली जानवर घायल होने पर भी आक्रामक हो सकते हैं। इस खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि यह वन्यजीव संरक्षण और मानव सुरक्षा के बीच संतुलन की चुनौतियों को सामने लाती है। आम जनता पर इसका असर यह है कि लोग जंगली जीवों के प्रति सतर्क रहेंगे, और वन विभाग को ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए बेहतर प्रशिक्षण और सुरक्षा प्रोटोकॉल

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।