राजनीति

कर्नाटक के सीएम बोले- सीता का चरित्र राम से बड़ा:कहा- महिलाएं संसद तक नेतृत्व संभालें, सरकार पूरा साथ देगी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 2 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कर्नाटक के सीएम बोले- सीता का चरित्र राम से बड़ा:कहा- महिलाएं संसद तक नेतृत्व संभालें, सरकार पूरा साथ देगी

कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार ने बुधवार को कहा कि रामायण में सीता का चरित्र भगवान राम से कहीं बड़ा है। वे बेंगलुरु में उबंटू कंसोर्टियम ऑफ वुमन एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित ‘टुगेदर वी ग्रो इंटरनेशनल वुमन एंटरप्रेन्योरशिप डे’ के पांचवें संस्करण का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे।

शिवकुमार ने महिला उद्यमियों से राज्य के विकास में नेतृत्व की भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा- महिलाएं निर्माण करती हैं। उन्हें संसद तक नेतृत्व संभालना चाहिए। सरकार पूरा साथ देगी। ग्राम पंचायत से संसद तक महिलाओं का नेतृत्व जरूरी शिवकुमार ने कहा कि ग्राम पंचायतों से लेकर संसद तक महिलाओं का नेतृत्व जरूरी है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “जब महिलाओं की रचनात्मकता, क्षमता और दृढ़ता को पूंजी, तकनीक और बाजार तक पहुंच मिलती है, तो वे क्या बना सकती हैं इसकी कोई सीमा नहीं रहती।

सरकार की जिम्मेदारी है कि ऐसा माहौल बनाए, जिसमें उनकी क्षमता आगे बढ़ सके।” पांच गारंटी योजनाओं का जिक्र सीएम ने कहा कि उन्हें युवाओं और महिलाओं की ताकत पर भरोसा है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार ने पांच गारंटी योजनाएं शुरू की हैं। इनमें शक्ति, गृह लक्ष्मी, गृह ज्योति, अन्न भाग्य और युवा निधि शामिल हैं।

उन्होंने कहा, “गृह लक्ष्मी योजना के तहत राज्य की 1.22 करोड़ महिलाओं को हर महीने 2,000 रुपए मिलते हैं। इससे उन्हें अपने परिवार संभालने में मदद मिली है।” सोनिया गांधी और महाभारत की महिलाओं का उदाहरण शिवकुमार ने भारतीय संस्कृति में महिलाओं को परिवार की “आंखें” बताया।

उन्होंने कारोबार चलाने के दौरान आर्थिक चुनौतियों से जूझ रही महिला उद्यमियों की तारीफ की और उन्हें सरकार के पूरे समर्थन का भरोसा दिया।

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने अपनी सास और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी तथा अपने पति और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मौत जैसे झटकों का सामना किया। इसके बाद भी उन्होंने आगे बढ़कर पार्टी का नेतृत्व किया।

शिवकुमार ने महाभारत की द्रौपदी और कुंती का उदाहरण देते हुए कहा कि महिलाओं में बहुत प्रतिभा और क्षमता है। उन्होंने महिलाओं से नेतृत्व की भूमिका संभालने की अपील की। खबर अपडेट हो रही है…

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।