राजनीति

कर्नाटक में सियासी घमासान! 24 अगस्त को विधानसभा घेरेगी BJP-JDS

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कर्नाटक में सियासी घमासान! 24 अगस्त को विधानसभा घेरेगी BJP-JDS

कर्नाटक की राजनीति में एक बार फिर वाल्मीकि कॉर्पोरेशन विवाद को लेकर घमासान तेज हो गया है. विधानसभा में विपक्ष के नेता आर. अशोक ने रविवार (23अगस्त 2026) को ऐलान किया कि बीजेपी और उसकी सहयोगी जेडीएस 24 अगस्त को बेंगलुरु में विधान सौधा का घेराव करेगी. विपक्ष की मुख्य मांग प्लानिंग और स्टैटिस्टिक्स मंत्री बी.

नागेंद्र को मंत्रिमंडल से हटाने की है. आर. अशोक ने आरोप लगाया कि नागेंद्र का नाम कर्नाटक महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम से जुड़े कथित घोटाले में सामने आया है. उनके मुताबिक, इस मामले में करीब 89 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय अनियमितता हुई थी और इसी वजह से मंत्री को पद से हटाया जाना चाहिए.

फ्रीडम पार्क से निकलेगा मार्च आर. अशोक ने बताया कि बीजेपी सोमवार सुबह 9:30 बजे बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क से मार्च निकालेगी. इसके बाद कार्यकर्ता विधान सौधा का घेराव करेंगे. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बी.वाई.

विजयेंद्र के भी प्रदर्शन में शामिल होने की बात कही गई है. अशोक ने कहा कि पार्टी का आंदोलन सिर्फ सड़क तक सीमित नहीं रहेगा. उन्होंने दावा किया कि विधानसभा के अंदर और बाहर दोनों जगह सरकार पर दबाव बनाया जाएगा. क्या है वाल्मीकि कॉर्पोरेशन विवाद?

वाल्मीकि कॉर्पोरेशन विवाद मई-जून 2024 में सामने आया था. उस समय निगम के अकाउंट्स सुपरिटेंडेंट पी. चंद्रशेखरन ने आत्महत्या कर ली थी. उन्होंने कथित वित्तीय अनियमितताओं का जिक्र करते हुए एक नोट भी छोड़ा था.

इसके बाद हुई जांच में आरोप सामने आया कि निगम के यूनियन बैंक खाते से करीब 89 करोड़ रुपये अलग-अलग खातों में कथित तौर पर अवैध तरीके से ट्रांसफर किए गए. बाद की जांच में कथित फंड डायवर्जन की कुल रकम करीब 187 करोड़ रुपये तक पहुंचने की बात सामने आई. इस मामले ने कर्नाटक क

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।