राजनीति

कर्नाटक में वैज्ञानिक सीएनआर राव को नोटिस:नाम में Prof की जगह Proff लिखा; SIR के दौरान कई हस्तियों के साथ हो चुके विवाद

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कर्नाटक में वैज्ञानिक सीएनआर राव को नोटिस:नाम में Prof की जगह Proff लिखा; SIR के दौरान कई हस्तियों के साथ हो चुके विवाद

कर्नाटक में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बाद वैज्ञानिक सीएनआर राव को नाम में गड़बड़ी के मामले में नोटिस जारी किया गया है। पुराने रिकॉर्ड में उनका नाम ‘ProfCNR राव’ है, जबकि नए रिकॉर्ड में ‘Proff CNR राव’ लिखा है। नोटिस में उन्हें इस मामले को सुलझाने के लिए बेंगलुरु के मल्लेश्वरम में सुनवाई के लिए पेश होने को कहा गया है।

हालांकि, राव के कार्यालय ने कहा कि उन्हें अब तक कोई नोटिस नहीं मिला है। नोटिस ऑनलाइन जारी किया गया है, लेकिन उन्होंने इसे देखा नहीं है। राव को 2014 में भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है। कर्नाटक में SIR 17 अगस्त को खत्म हुआ। इसके बाद 23 सितंबर तक आपत्तियां और नोटिस पर चुनाव आयाोग में सुनवाई चलेगी।

SIR के दौरान कई हस्तियों के साथ हो चुके विवाद। इनमें राहुल द्रविड़, प्रकाश राज और राघव चड्ढा का भी नाम शामिल है। राहुल द्रविड़ और राघव चड्ढा समेत कई के नाम के बाद विवाद हुई राहुल द्रविड़- घर बदलने के बाद पुराने पते से नाम कट गया, नए पते पर ट्रांसफर नहीं हुआ। प्रकाश राज- पते के वेरिफिकेशन के दौरान 'शिफ्टेड' (स्थानांतरित) मानकर लिस्ट से नाम हटा दिया गया।

राम जेठमलानी- रोल अपडेशन की तकनीकी खामी के कारण नाम डिलीट हो गया। राघव चड्ढा- वोटर लिस्ट रिवीजन के दौरान पते के वेरिफिकेशन पर तकनीकी आपत्ति दर्ज हुई। CNR राव का वैज्ञानिक करियर CNR राव का जन्म 1934 में बेंगलुरु में हुआ था। उन्होंने केमिस्ट्री रिसर्च में योगदान दिया है। इनमें सॉलिड-स्टेट मैटेरियल्स, नैनोमैटेरियल्स और स्ट्रक्चरल केमिस्ट्री शामिल हैं।

उन्होंने 1976 में IISc में सॉलिड स्टेट एंड स्ट्रक्चरल केमिस्ट्री यूनिट की स्थापना की थी। वे 1984 से 1994 तक IISc के निदेशक रहे। सीएनआर राव ने 1,600 से ज्यादा रिसर्च पेपर लिखे हैं और उन्हें कई अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 16 राज्यों में SIR का तीसरा फेज चुनाव आयोग ने 14 मई को हरियाणा, झारखंड, उत्तराखंड, दिल्ली और महाराष्ट्र समेत 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (SIR) की घोषणा की थी।

यह SIR का तीसरा फेज है। पूरी प्रक्रिया 30 मई से 23 दिसंबर तक चलेगी। इस दौरान 36.73 करोड़ वोटरों का वेरिफिकेशन हो रहा है। जिन राज्यों में SIR होगा, उनमें पंजाब, उत्तराखंड और मणिपुर में अगले साल विधानसभा च

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।