Karnataka: महिला सब-इंस्पेक्टर को विधायक की बेटी ने जड़ा थप्पड़, सामने आया घटना का CCTV Video !
Karnataka: महिला सब-इंस्पेक्टर को विधायक की बेटी ने जड़ा थप्पड़, सामने आया घटना का CCTV Video ! कर्नाटक के श्रीरंगपटनम स्थित आरती उक्कड़ा मंदिर का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें तुमकुरु ग्रामीण विधायक बी सुरेश गौड़ा की बेटी ऐश्वर्या और महिला पुलिस...
pic.twitter.com/NGv1D74Y49 — Bansal News Official (@BansalNews_) August 25, 2026 कर्नाटक के श्रीरंगपटनम स्थित आरती उक्कड़ा मंदिर का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें तुमकुरु ग्रामीण विधायक बी सुरेश गौड़ा की बेटी ऐश्वर्या और महिला पुलिस सब-इंस्पेक्टर सविता बी पाटिल के बीच तीखी बहस और हाथापाई दिखाई दे रही है।
यह घटना 12 अगस्त को भीमा अमावस्या के मौके पर गर्भगृह में प्रवेश को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। फुटेज में देखा जा सकता है कि बहस के दौरान ऐश्वर्या ने महिला पुलिस अधिकारी को थप्पड़ जड़ा, जिसके जवाब में अधिकारी ने भी थप्पड़ मारा और मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया।
महिला पुलिस अधिकारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है, वहीं विवाद बढ़ने के बाद विधायक बी सुरेश गौड़ा ने अपनी बेटी के व्यवहार पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है।
📡 स्रोत: NewsData.io