राजनीति

कर्नाटक में पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल मिला, जबकि लिमिट 20% है

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 7 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कर्नाटक में पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल मिला, जबकि लिमिट 20% है

अगर आप पेट्रोल से चलने वाली गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं, तो ईंधन की गुणवत्ता से जुड़ी यह खबर आपके काम की है.

कर्नाटक में पेट्रोल के कुछ सैंपल की जांच में एथेनॉल की मात्रा तय सीमा से काफी ज्यादा पाई गई है.

एक सैंपल में 31.2% एथेनॉल पाया गया, जबकि E20 पेट्रोल में इसकी मात्रा 20% होनी चाहिए.

इस मामले के सामने आने के बाद राज्य सरकार ने तेल कंपनियों के खिलाफ सख्त कारवाई और वाहन मालिकों को मुआवजा देने की मांग की है.

दरअसल, राज्य सरकार का आरोप है कि पेट्रोल पंपों पर E20 के नाम पर ज्यादा एथेनॉल मिला हुआ पेट्रोल बेचा जा रहा है.

इससे गाड़ियों की माइलेज और उनके कुछ जरूरी पार्ट्स पर असर पड़ने की आशंका जताई गई है.

क्या है पूरा मामला?

कर्नाटक सरकार ने राज्य ने सात जिलों से पेट्रोल के 14 सैंपल इकट्ठा किए थे.

इनमें बेंगलुरु, कोलार, चिक्कबल्लापुर, बेंगलुरु ग्रामीण, रामनगर, मंगलुरु और तुमकुर शामिल हैं.

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री रिजवान अरशद के निर्देश पर इनकी जांच कराई गई.

सैंपल की जांच बेंगलुरु के NABL से मान्यता प्राप्त और ISO प्रमाणित श्रीराम रिसर्च इंस्टीट्यूट में हुई.

रिपोर्ट के मुताबिक, 14 में से 11 सैंपल में एथेनॉल की मात्रा 20% से ज्यादा मिली.

किस कंपनी के पेट्रोल में कितना मिला एथेनॉल?

जांच में सबसे ज्यादा एथेनॉल इंडियन ऑयल (IOCL) के एक सैंपल में 31.2% पाया गया. वहीं, अलग-अलग कंपनियों के सैंपल में एथेनॉल की मात्रा अलग-अलग पाई गई.

तेल कंपनी एथेनॉल की मात्रा

इंडियन ऑयल 31.2% हिंदुस्तान पेट्रोलियम 30.5%

HPCL 27% भारत पेट्रोलियम 26.5% नायरा एनर्जी 26.1%

शेल 25.5% BPCL 24.2% BPCL 22.6% HPCL 22.4%

IOCL 20.8% नायरा एनर्जी 20.6%

वहीं, तीन सैंपल में इसकी मात्रा 20% से कम थी. इनमें BPCL का 19.9%, MRPL का 19.2% और शेल का 13.5% वाला सैंपल

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।