कारोबारी के घर में घुसकर पत्नी की हत्या:पठानकोट में सिर में रॉड मारी, चेहरे-गर्दन पर सरिया; चीखें सुन पहुंचे पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा
पठानकोट में बदमाशों ने 75 साल की महिला की घर में घुसकर हत्या कर दी। आरोपियों ने महिला के सिर पर लोहे की भारी रॉड से वार किए। चेहरे और गर्दन पर सरिए से हमला किया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के वक्त महिला घर पर अकेली थी, जबकि उनके पति और बेटा दुकान पर गए हुए थे। इसी दौरान घर से उनकी चीखें सुनाई दीं। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो वह लहूलुहान हालत में मिलीं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। शुरुआती जांच में आरोपियों के छत के रास्ते घर में घुसने की आशंका है। वारदात के बाद घर में लगा CCTV कैमरा और DVR भी उखड़ा मिला। फिलहाल पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। अब विस्तार से पढ़ें पूरा मामला… पूर्व पार्षद ने पुलिस पर लगाए आरोप हत्याकांड के बाद पठानकोट के वार्ड नंबर-15 में लोगों में भारी आक्रोश है। स्थानीय निवासियों ने शहर में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर पुलिस और प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि नशे की बढ़ती समस्या के चलते आपराधिक घटनाएं भी बढ़ रही हैं। पूर्व पार्षद रामपाल विक्की ने घटनास्थल पर प्रशासन को घेरते हुए कहा कि उन्होंने दोपहर में ही पुलिस को मोहल्ले में खुलेआम चल रहे नशे के कारोबार को लेकर चेतावनी दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ युवक देर रात तक मोहल्लों में घूमते रहते हैं और बंद घरों तथा अकेले रहने वाले बुजुर्गों के घरों की रेकी करते हैं। विक्की ने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाते हुए दावा किया कि नशे के आरोप में पकड़े गए लोग जल्द ही छूटकर वापस आ जाते हैं। उन्होंने पुलिस से नशे और आपराधिक गतिविधियों पर सख्ती से लगाम लगाने की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मामला सामान्य चोरी का नहीं लगता। आशंका है कि चोरी के इरादे से घर में घुसे आरोपियों ने पहचान उजागर होने या विरोध करने के डर से बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। लोगों ने गलियों में पैदल और बाइक से पुलिस गश्त शुरू करने की मांग की है। मामले की जांच कर रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पठानकोट के SP (D) जगदीश अत्री, CIA इंस्पेक्टर मनदीप सल्गौत्रा और स्थानीय थाना प्रभारी दविंदर काश्नी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने मौके से उंगलियों के निशान, खून के नमूने और अन्य साक्ष्य जुटाए। SP जगदीश अत्री ने
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar