कारोबारियों को अधिकृत वाणिज्यिक सिलेंडर इस्तेमाल करने का निर्देश
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →सिटी रिपोर्टर | बेगूसराय त्योहार में मिठाई की दुकान पर बढ़ती भीड़ हो या होटल-रेस्टोरेंट में ग्राहकों की आवाजाही, इन दिनों गैस की खपत भी बढ़ जाती है। लेकिन व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल आम परिवारों की रसोई के लिए परेशानी बढ़ा सकता है। इसी आशंका को देखते हुए जिला आपूर्ति कार्यालय ने होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई दुकानों, कैटरिंग संचालकों, अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को घरेलू के बजाय अधिकृत वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया है।
घरेलू सिलेंडर के अनधिकृत व्यावसायिक इस्तेमाल पर नियमानुसार कार्रवाई हो सकती है। जिला आपूर्ति कार्यालय के अनुसार, त्योहारी सीजन में घरेलू गैस की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में व्यावसायिक कामों में घरेलू सिलेंडरों के इस्तेमाल से आपूर्ति पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। इससे परिवारों को समय पर रिफिल मिलने में परेशानी होने की आशंका रहती है।
प्रशासन का उद्देश्य घरेलू उपभोक्ताओं के लिए गैस की उपलब्धता बनाए रखना है। { घरेलू सिलेंडर: घरों में खाना पकाने जैसे घरेलू उपयोग के लिए होता है। इसका व्यावसायिक इस्तेमाल सामान्य तौर पर अधिकृत नहीं है। यह तभी संभव है, जब वैधानिक अनुमति या छूट लागू हो। { वाणिज्यिक सिलेंडर: होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई दुकान, कैटरिंग जैसे व्यावसायिक कामों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
{ कहां से लें: वाणिज्यिक सिलेंडर के लिए नजदीकी अधिकृत एलपीजी वितरक से संपर्क करें। { क्या रिकॉर्ड रखें: गैस खरीद से संबंधित बिल, अन्य रिकॉर्ड सुरक्षित रखें। { सुरक्षा का ध्यान: सिलेंडरों का भंडारण, इस्तेमाल निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुसार करें। { नियम तोड़ने पर: घरेलू सिलेंडर के अनधिकृत व्यावसायिक इस्तेमाल पर सक्षम प्राधिकारी नियमानुसार कार्रवाई कर सकते हैं।
घरेलू व वाणिज्यिक सिलेंडर के इस्तेमाल के नियम एलपीजी (आपूर्ति एवं वितरण का विनियमन) आदेश, 2000 के प्रावधानों के अनुसार गैस का इस्तेमाल निर्धारित, पंजीकृत उद्देश्य के अनुरूप होना चाहिए। लागू वैधानिक अनुमति या छूट के अधीन घरेलू सिलेंडर का व्यावसायिक काम में अनधिकृत इस्तेमाल प्रतिबंधित है।
नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सक्षम प्राधिकारी नियमानुसार कार्रवाई कर सकते हैं। होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई दुकानों, कैटरिंग संचालकों, अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को अपनी जरूरत के अनुसार वाणिज्यिक सिलेंडर लेने के लिए नजदीकी अधिकृत एलपीजी वितरक से संपर्क करना चाहिए। खरीद से लेकर भंडारण तक नियमों का पालन जरूरी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को गैस खरीद से संबंधित रिकॉर्ड सुरक्षित रखना होगा।
साथ ही सिलेंडरों के सुरक्षित भंडारण, इस्तेमाल के निर्धारित मानकों का पालन करना जरूरी है। जिला प्रशासन ने कारोबारियों, आम नागरिकों से घरेलू सिलेंडरों के अनधिकृत इस्तेमाल को रोकने में सहयोग करने की अपील की है। प्रशासन के अनुसार, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में निर्धारित श्रेणी के सिलेंडरों का इस्तेमाल सुनिश्चित होने से घरेलू उपभोक्ताओं के लिए गैस की आपूर्ति सुचारु बनाए रखने में मदद मिलेगी।
📡 स्रोत: NewsData.io