1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. इसे दर्शकों और क्रिटिक्स की ओर से अच्छा खासा रिस्पांस मिला है.
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की जमकर तारीफ की जा रही है. इसका सिनेमैटोग्राफी से लेकर ग्राफिक्स और एनिमेशन तक का एक्सपीरियंस कमाल का रहा.
इस 4000 करोड़ी 'रामायण' को बनाने के लिए पानी की तरह पैसा बहाया गया है.
दरअसल, 'रामायण' के सेट को भव्य तरीके से बनाने के लिए इस पर मेकर्स ने जान लगा दी.
जीतोड़ मेहनत के साथ ही पानी की तरह पैसा भी बहाया गया.
रावण को जो भव्य सिंहासन दिखाया गया है वो एक करोड़ का है और रकुल प्रीत यानी कि शूर्पणखा के रथ पर उससे भी ज्यादा पैसा खर्च किया गया. चलिए बताते हैं इसके बारे में डिटेल में.
'रामायण' के लिए 150 से ज्यादा सेट तैयार किए गए
आर्ट डायरेक्टर रमेश ने हाल ही में प्रभात खबर से बात की और उन्होंने 'रामायण' के सेट के बारे में बताया कि 'रामायण' की दुनिया को बड़े पर्दे पर इतनी भव्यता के साथ दिखाया जा सका है.
उन्होंने बताया कि जटायु का एक मॉडल 24 फीट का तैयार किया गया था.
जबकि फिल्म को भव्यता से फिल्माने के लिए 150 से ज्यादा तो इसके सेट तैयार किए गए थे, जिसे अप्रैल 2024 में बनाया जाना शुरू किया गया था और ये मुंबई फिल्म सिटी में ही तैयार किया गया था.
यह भी पढ़ें: 'रामायण' ने पहले दिन तोड़ा 'दृश्यम 3' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की बॉलीवुड की दूसरी बिगेस्ट ओपनर
रावण के सिंहासन के लिए 1 करोड़ खर्च किए
रमेश के अनुसार, 'रामायण' में रावण के सिंहासन के लिए भी करोड़ों रुपये खर्च किए गए.
उसके सिंहासन को बनाने में करीब 4 महीने का वक्त लगा. इस पर करीब 1 करोड़ रुपये खर्च किए गए.
इसे फाइबर से तैयार किया गया था लेकिन इसके
📡 स्रोत: ABP Live Film