अपराध

4 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार

लेखक: AIR Raipur अंतिम अपडेट: 23 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
4 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, 23 अगस्त 2026 रायपुर पुलिस ने वॉश-वॉश यानी काले नोटों को असली मुद्रा में बदलने का झांसा देकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पुणे से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के कब्जे से चार करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, 17 मोबाइल फोन और ठगी में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार गिरोह वर्ष 2005 से सक्रिय था और देशभर में सौ से अधिक लोगों से अरबों रुपये की ठगी कर चुका है। रायपुर में भी गिरोह ने एक व्यक्ति से एक करोड़ 13 लाख रुपये ठगे थे।

इस मामले में अब तक नौ आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

A
AIR Raipur

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।