राज्य

करोड़ों कमाने मुरैना में अनुष्ठान कराता था शातिर ठग समीर अग्रवाल, कुलदेवी का था भक्त

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
करोड़ों कमाने मुरैना में अनुष्ठान कराता था शातिर ठग समीर अग्रवाल, कुलदेवी का था भक्त

Sameer Agrawal : निवेशकों के अरबों रुपए लूटनेवाला सागा ग्रुप का सीएमडी समीर अग्रवाल फरार चल रहा है। जांच एजेंसियों के अनुसार वह 2 साल से दुबई में रह रहा है। प्रदेश की पुलिस और अन्य एजेंसियां अब उसपर शिकंजा कस रहीं हैं। समीर अग्रवाल के प्रत्यर्पण की कोशिश भी की जा रही है।

वह मूलत: एमपी के मुरैना के एक छोटे से गांव का रहनेवाला है। गांव के लोग बताते हैं कि समीर अग्रवाल बचपन से ही बेहद महत्वाकांक्षी था। बेशुमार दौलत कमाने के लिए वह हर साल नवरात्रि पर अनुष्ठान भी करता था। समीर अग्रवाल इसमें कामयाब भी हुआ पर राह गलत चुनी। अब देश के 16 राज्यों की पुलिस उसकी पीछे लगी है।

📡 स्रोत: Patrika Bhopal

📰 पूरी खबर पढ़ें (Patrika Bhopal पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।