मनोरंजन

कार्तिक आर्यन के घुटने की सर्जरी हुई सफल, इलाज के बाद घर लौटे एक्टर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कार्तिक आर्यन के घुटने की सर्जरी हुई सफल, इलाज के बाद घर लौटे एक्टर

बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर कार्तिक आर्यन हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे. फिल्म के एक एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान उनके घुटने में चोट लग गई थी.

चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा, जहां उनके घुटने की सर्जरी की गई. अब कार्तिक के घुटने की सर्जरी सक्सेस रही है. इलाज के बाद वो घर लौट आए हैं और फिलहाल रिकवरी कर रहे हैं. घर लौटे कार्तिक आर्यन

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कार्तिक आर्यन के प्रवक्ता ने बताया कि एक्टर सफल सर्जरी के बाद घर लौट आए हैं और वो रिकवरी कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि एक्टर जल्द ही शूटिंग फिर से शुरू करेंगे.

कार्तिक आर्यन के प्रवक्ता ने कहा, 'कार्तिक आर्यन को अपनी फिल्म के सेट पर एक्शन सीन करते समय घुटने में चोट लग गई थी. उनकी सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी हो गई और अब वो घर वापस आ गए हैं. आराम कर रहे हैं और ठीक हो रहे हैं. वो जल्द ही सेट पर वापस आएंगे.' कार्तिक आर्यन को घुटने में लगी थी चोट

बता दें कि 18 अगस्त को निर्देशक कबीर खान की अनटाइटल्ड फिल्म के एक एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान कार्तिक के घुटने में गंभीर चोट लग गई थी. ये हादसा फिल्म की शूटिंग के आखिरी दो दिनों के दौरान हुआ.

घुटने में चोट लगने के तुरंत बाद कार्तिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें घुटने की सर्जरी कराने और कुछ समय आराम करने की सलाह दी.

ये भी पढ़ें- निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर

ये हैं कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्में कार्तिक आर्यन जल्द ही अनुराग बसु की

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।