अपराध

कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेला 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। गंगा घाट पर मेले के शुभारंभ से पहले जिलाधिकारी कविता मीना, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर और विधायक हरेन्द्र तेवतिया सहित अन्य अधिकारियों ने भूमि पूजन किया। इसके बाद गंगा मैया की आरती कर मेले की सफलता और शांति की कामना की गई।इस मौके पर मंडलायुक्त मेरठ भानु चंद्र गोस्वामी, डीआईजी मेरठ जोन कलानिधि नैथानी, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में मेले को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने को लेकर चर्चा हुई।जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी जरूरी इंतजाम समय से पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा।

साथ ही नगर पालिका, जिला पंचायत और संबंधित ठेकेदारों को निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही न हो।यातायात व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि मेले के सभी रास्तों का पहले से निरीक्षण कर लिया जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

इसके अलावा भैंसा दौड़ पर पूरी तरह रोक लगाने और ऐसा करने वालों पर नजर रखने के निर्देश भी दिए गए।वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को मेले से पहले सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने को कहा। उन्होंने गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए समय से बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए।

साथ ही वॉच टावर की ऊंचाई बढ़ाने और पूरे मेला क्षेत्र में बेहतर रोशनी की व्यवस्था करने को कहा।प्रशासन का उद्देश्य कार्तिक पूर्णिमा मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। भूमि पूजन के दौरान कई विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।