कसौली में जायका प्रोजेक्ट की छह सिंचाई योजनाओं के कार्यों की होगी जांच: चंद्र कुमार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →अगस्त 02, शिमला (हिमाचल प्रदेश): हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र में आज प्रश्नकाल के दौरान कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी के सवाल के जवाब में कहा कि कसौली में जायका प्रोजेक्ट के तहत चल रहे छह सिंचाई योजनाओं के काम में किसी तरह की कमी पाए जाने पर जांच करवाई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कृषि मंत्री ने अधिकारियों को इन योजनाओं के काम की रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर देने के निर्देश भी दिए हैं। कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने सवाल उठाते हुए कहा कि जायका प्रोजेक्ट में समानांतर योजनाओं को अपनाए जाने और फंड के दुरुपयोग की आशंका है।
उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र की दो पंचायतों में सिंचाई विभाग की योजनाओं का भी जिक्र किया। विधायक ने कहा कि एक नेक्सेज के तहत काम हो रहा है और जायका प्रोजेक्ट की मूल भावना का लाभ किसानों तक नहीं पहुंच रहा है। कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने जवाब में कहा कि जायका प्रोजेक्ट को कृषि विभाग की ओर से क्रियान्वित किया जा रहा है।
यह प्रोजेक्ट वर्ष 2021 से 2029 तक चलेगा। इसके लिए 1 लाख 10 हजार छह करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है। इसमें जापान की हिस्सेदारी 807 करोड़ रुपये और हिमाचल सरकार की हिस्सेदारी 203 करोड़ रुपये है।
कृषि मंत्री ने बताया कि जायका प्रोजेक्ट के तहत लाभार्थियों के समूह बनाए जाते हैं और इसके बाद योजनाओं को क्रियान्वित किया जाता है। कसौली क्षेत्र में इस प्रोजेक्ट के तहत फलो इरीगेशन की छह योजनाएं ली गई हैं। इन योजनाओं पर 4 करोड़ 95 लाख रुपये खर्च होने हैं।
उन्होंने कहा कि ये नई कूहलें नहीं हैं, पहले से अस्तित्व में रही कूहलों को ही इन योजनाओं में शामिल किया गया है। कृषि मंत्री ने कहा कि इन योजनाओं में किसी तरह की खामी पाई जाती है या काम मानकों के अनुरूप नहीं हुआ है तो इसकी जांच करवाई जाएगी। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विनोद सुल्तानपुरी ने पूरक सवाल में कहा कि जायका प्रोजेक्ट के तहत कसौली में हो रहे काम में जांच की व्यवस्था नहीं है और काम की गुणवत्ता भी ठीक नहीं है। उन्होंने कसौली में जायका प्रोजेक्ट के तहत ली गई छह योजनाओं का ऑडिट करवाने की मांग की।
इस पर कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि प्रोजेक्ट के काम में किसी तरह की कोताही पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कसौली में जायका प्रोजेक्ट के तहत चल रहे इन कार्यों की रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर दी जाए।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
कसौली में चल रहे जायका प्रोजेक्ट के तहत छह सिंचाई योजनाओं की कार्यवाही पर सरकार ने गहन जाँच की घोषणा की है। यह पहल किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा देने के उद्देश्य से की गई है, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि और जल प्रबंधन में सुधार हो सके। इस खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि यह दिखाती है कि सरकार योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर दे रही है। यदि कोई कमी पाई जाती है तो दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी, जिससे किसानों को भरोसा मिलेगा और कृषि क्षेत्र में विश्वास बढ़ेगा। इससे किसानों की