काशी विश्वनाथ धाम में महादेव से प्राकृतिक संतुलन की प्रार्थना साथ ही कपड़े के झोलों का वितरण

वाराणसी में प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन का संदेश देते हुए नमामि गंगे ने सोमवार को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया।
गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने श्रद्धालुओं के साथ देवाधिदेव महादेव से प्रकृति में संतुलन, सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।इस दौरान श्रद्धालुओं को सिंगल यूज प्लास्टिक से दूरी बनाने का संदेश देते हुए कपड़े से बने झोलों का वितरण किया गया। राजेश शुक्ला ने कहा कि सुरक्षित और सुनहरे भविष्य के लिए प्रकृति का संरक्षण जरूरी है।
प्रकृति का दोहन नहीं, पोषण ही मानवता के सुरक्षित भविष्य का आधार है। उन्होंने जंगलों, पहाड़ों, नदियों और जीव-जंतुओं की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयास की अपील की।