'कश्मीर भारत का अहम हिस्सा', अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर- मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर पहली बार श्रीनगर दौरे पर पहुंचे. यहां उन्होंने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ एक अहम बैठक की.
इस मुलाकात के बाद जम्मू-कश्मीर में पर्यटन और निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीद बढ़ गई है. सर्जियो गोर ने कश्मीर को भारत का बेहद खूबसूरत और अहम हिस्सा बताया. उन्होंने घाटी में सुधरते सुरक्षा माहौल की जमकर तारीफ की.
साथ ही संकेत दिए कि अमेरिका जल्द ही अपनी सख्त 'ट्रेवल एडवाइजरी' की समीक्षा करेगा. वाशिंगटन इस पाबंदी में ढील दे सकता है.
📡 स्रोत: News18 Hindi