कटनी में 109 दिव्यांगजनों को 39 लाख के सहायक उपकरण, आयुध निर्माणी की सामाजिक पहल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कटनी में आयुध निर्माणी ने ‘सेवा से संकल्प’ अभियान के दौरान सामाजिक सहभागिता की पहल की। ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कटनी और एलिम्को के संयुक्त सहयोग से सीएसआर मद के तहत 39 लाख 42 हजार रुपये मूल्य के सहायक उपकरण 109 दिव्यांगजनों को नि:शुल्क उपलब्ध कराए गए। जनपद पंचायत कटनी में आयोजित कार्यक्रम में 36 हितग्राहियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार उपकरण वितरित किए गए। जनपद पंचायत कटनी, रीठी और नगर निगम कटनी क्षेत्र के चिन्हित दिव्यांगजनों को इस पहल का लाभ दिया जा रहा है। सहायक उपकरणों से दिव्यांगजनों की दैनिक गतिविधियों, गतिशीलता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
---
बाइट: प्रीति श्रीवास्तव, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, कटनी
बाइट: प्रदीप खंडेलवाल, सीएसआर प्रभारी, एलिम्को, जबलपुर
---
लोअर हेडर
दिव्यांगजनों को 39 लाख के सहायक उपकरण
109 दिव्यांगजनों को नि:शुल्क उपकरण उपलब्ध
आयुध निर्माणी कटनी की सामाजिक पहल
36 हितग्राहियों को जरूरत के अनुसार उपकरण वितरित
दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम