राज्य

कटनी- 20 से 27 अगस्त तक रोजगार शिविर, युवाओं को मिलेगा नौकरी का अवसर

लेखक: AIR Bhopal अंतिम अपडेट: 19 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

कटनी जिले में बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार दिलाने के लिए 20 से 27 अगस्त तक जनपद पंचायत मुख्यालयों पर साप्ताहिक रोजगार शिविर आयोजित होंगे। इनमें सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर समेत अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी। 10वीं, 12वीं और स्नातक योग्यताधारी युवा पात्रतानुसार आवेदन कर सकेंगे।

शिविर सुबह 10:30 से शाम 4 बजे तक होंगे। अभ्यर्थियों को शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड की प्रति और पासपोर्ट फोटो साथ लाना होगा।

A
AIR Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।